पीलीभीत पूरनपुर।रंजिशन घर में घुसकर आरोपियों ने जमकर कहर वरपाया।धारदार हथियार से प्रहार कर तीन को घायल कर दिया।पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगवां मोहम्मदपुर निवासी लालचंद पुत्र बलदेव सिंह ने बताया कि गांव के ही सुरेश सिंह से पुरानी रंजिश चल रही है।आरोपी सुरेश अपने साथियों के साथ अपने घर पर मिट्टी डालने के लिए लाया था। पीड़ित ने ट्रैक्टर ट्राली को हिसाब से निकालने की बात कही।इस पर वह आक्रोशित हो गया और गाली गलौज करने लगा।विरोध करने पर रामबहादुर,सुरेश संजीव,छिदम्मी लाल,मोहनदीप व एक अन्य बांका, नाजायज तमंचा,चाकू से लेस होकर उसके घर में घुस आए और जनलेबा हमला कर दिया।मौके पर पहुंचे उसके पुत्र पवन की हत्या करने के प्रयास में बांका मार दिया।जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। बचाने आए अनुराधा को भी चाकू से प्रहार कर दिया। झगड़े को लेकर खलबली मच गई।शोर-शराबा करने पर आरोपी हवा में तमंचा लहराते हुए जान से मारने की एलानियां धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।कोतवाल अशोक पाल ने वताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।
India
पीलीभीत :पुरानी रंजिश में युवक को बांका मारकर हत्या का प्रयास।
पीलीभीत पूरनपुर।रंजिशन घर में घुसकर आरोपियों ने जमकर कहर वरपाया।धारदार हथियार से प्रहार कर तीन को घायल कर दिया।पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगवां मोहम्मदपुर निवासी लालचंद पुत्र बलदेव सिंह ने बताया कि गांव के ही सुरेश सिंह से पुरानी रंजिश चल रही है।आरोपी सुरेश अप
Read in your preferred language.