Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

पीलीभीत:पीड़िता की छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास, विरोध करने पर दोनों की पिटाई की

पूरनपुर।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पीडिता ने बताया की उसकी रिश्तेदारी थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित है।वह अपनी बुआ के घर रिश्तेदारी में गई थी।17 अप्रैल को रात्रि करीव आठ बजे वह अपनी फुफेरी भाभी के साथ शौंच के लिए घर से निकली।आरोप है कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे यु
Share:
पीलीभीत:पीड़िता की छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास, विरोध करने पर दोनों की पिटाई की
Read in your preferred language.

पूरनपुर।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पीडिता ने बताया की उसकी रिश्तेदारी थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित है।वह अपनी बुआ के घर रिश्तेदारी में गई थी।17 अप्रैल को रात्रि करीव आठ बजे वह अपनी फुफेरी भाभी के साथ शौंच के लिए घर से निकली।आरोप है कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे युवक ने अपने साथी की मदद से रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि गलत नियत से दबोच कर छेंडछांड शुरू कर दी।इसके बाद जबरन खींच कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।विरोध करने पर दोनों की पिटाई लगाई।शोर मचाने पर लोगों को आता देख दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना क्रम को लेकर खलबली मच गई।मौके पर दर्जनों लोग पहुंच गए। घर पहुंची महिला ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए।मामले की थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर मिलने पर गांव हीरपुर निवासी नेतराम व छोटेलाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी कांत कुमार शर्मा ने बताया मामले की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को तलाश किया जा रहा है।जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।