Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

पीलीभीत : रास्ते में घेरकर युवक पर बांका से हमला,रिपोर्ट दर्ज

घुंघचाई/पूरनपुर ; तहसील क्षेत्र के गांव कढेया निवासी निर्विकार ने बताया 2 फरवरी की शाम वह वापस लौट रहा था। गांव में घुसने पर पहले से ही रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोककर गालियां देना शुरु कर दिया।विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद बांका से हमला कर दिया।जि
Share:
पीलीभीत : रास्ते में घेरकर युवक पर बांका से हमला,रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

घुंघचाई/पूरनपुर ; तहसील क्षेत्र के गांव कढेया निवासी निर्विकार ने बताया 2 फरवरी की शाम वह वापस लौट रहा था। गांव में घुसने पर पहले से ही रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोककर गालियां देना शुरु कर दिया।विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद बांका से हमला कर दिया।जिससे ग्रामीण लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।शोर होने पर गांव के कई लोग पहुंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।झगड़े को लेकर खलबली मच गई।घायल के साले माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी कुलदीप की ओर से पुलिस ने गांव निवासी रामू,मान सिंह,किशनपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।