Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

पीलीभीत: वृद्ध को पीटकर जमीन छीनने का आरोप

पीलीभीत पूरनपुर।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव जहूरगंज निवासी सरजीत सिंह ने वताया कि उन्होंने अपनी पूरी जमीन अपने पुत्र मुख्त्यार सिंह के नाम कर दी थी।कुछ दिन बाद उनका पुत्र और बहू उनको खाने पीने को भी नहीं देते।जिसके बाद गांव में पंचायत हुई थी और कुछ जमीन पंचायत के माध्यम से ग्रामीण को दे दी ग
Share:
पीलीभीत: वृद्ध को पीटकर जमीन छीनने का आरोप
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव जहूरगंज निवासी सरजीत सिंह ने वताया कि उन्होंने अपनी पूरी जमीन अपने पुत्र मुख्त्यार सिंह के नाम कर दी थी।कुछ दिन बाद उनका पुत्र और बहू उनको खाने पीने को भी नहीं देते।जिसके बाद गांव में पंचायत हुई थी और कुछ जमीन पंचायत के माध्यम से ग्रामीण को दे दी गई। अब पुत्र बहु जबरदस्ती उस जमीन को छीना चाह रहे है। जमीन देने से इंकार करने पर नाराज होकर दबंग पुत्र बहू और पोती ने लाठी-डंडों से पीटा।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए पूरनपुर सीएचसी भेजा।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि मुख्तियार सिंह की पहली दो पत्नियों की मृत्यु हो चुकी है।मुख्त्यार सिंह ने अपनी सगी मामी के साथ शादी कर ली और पति पत्नी व पुत्री ने मिलकर लाठी-डंडों से पीट दिया।जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।