Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों को वितरित किये गये सहायक उपकरण।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र पीलीभीत में दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत सहायक उपकरण वितरित किये गये। जिलाधिकारी द्वारा 11 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, 10 व्हीलचेयर, 10 कान मशीन व 50 दिव्यांगजनों को मानसिक किट वितरित की गई। इसके साथ ही
Share:
पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों को वितरित किये गये सहायक उपकरण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र पीलीभीत में दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत सहायक उपकरण वितरित किये गये। जिलाधिकारी द्वारा 11 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, 10 व्हीलचेयर, 10 कान मशीन व 50 दिव्यांगजनों को मानसिक किट वितरित की गई। इसके साथ ही साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त राज्य स्तरीय पुरस्कार से श्री सुखवीर सिंह भदौरिया एम0आई0 जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र को जिलाधिकारी द्वारा शाल, सील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री अमिताभ अग्निहौत्री द्वारा किया गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री अनिल कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, डाॅ0 पी0डी0सिंह एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत