Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

पीलीभीत :फरार किशोरी बरामद,मेडिकल को भेजा

पीलीभीत पूरनपुर।पड़ोस का रहने वाला युवक अपने भाई व साथी की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां की ओर से विरोध करने पर परिजनों से मारपीट की।पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को बरामद कर उसको मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा ह
Share:
पीलीभीत :फरार किशोरी बरामद,मेडिकल को भेजा
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।पड़ोस का रहने वाला युवक अपने भाई व साथी की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां की ओर से विरोध करने पर परिजनों से मारपीट की।पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को बरामद कर उसको मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने वताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 27 अगस्त को घर पर थी।आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले सूरज अपने भाई प्रेमशंकर और साथी की मदद से नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया।जानकारी लगने पर युवती की मां ने आरोपी के घर पहुंच कर विरोध किया।इस पर आरोपी की मां सहित अन्य लोगों ने युवती के परिवार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला द्वारा पूरे मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई।इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को नगर के चौराहे से बरामद कर लिया। नामजद आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय के लिए भेजा गया है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि एक चौराहे से बरामद कर लिया गया है।मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया गया है