Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Entertainment

पान मसाला का ऐड अक्षय कुमार के लिए पड़ा भारी, लोगों ने किया ट्रोल्स

अक्षय कुमार के लिए पान मसाला का एड करना शायद उनके करियर की सबसे बड़ी गलती साबित हुआ है। क्योंकि इसके बाद से एक तो उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं, दूसरे आए दिन उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया जाता है। हाल ही में अक्षय कुमार की अनटाइटल्ड अफकमिंग फिल्म से उनका लुक लीक ह
Share:
पान मसाला का ऐड अक्षय कुमार के लिए पड़ा भारी, लोगों ने किया ट्रोल्स
Read in your preferred language.

अक्षय कुमार के लिए पान मसाला का एड करना शायद उनके करियर की सबसे बड़ी गलती साबित हुआ है। क्योंकि इसके बाद से एक तो उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं, दूसरे आए दिन उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया जाता है। हाल ही में अक्षय कुमार की अनटाइटल्ड अफकमिंग फिल्म से उनका लुक लीक हुआ तो फिर एक बार फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।
अक्षय कुमार की इस फिल्म का नाम कैप्सूल गिल बताया जा रहा है जो कि बीसीसीएल के रिटायर इंजीनियर व आईआईटी धनबाद के पूर्ववर्ती छात्र जसवंत गिल की जिंदगी की कहानी पर आधारित होगी। फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है जिसमें अक्षय कुमार खेत के बीच खड़े नजर आ रहे हैं।
जसवंत गिल ने साल 1989 में रानीगंज कोलफील्ड में फंसे 64 लोगों की जान बचाई थी। तरण आदर्श ने फिल्म से अक्षय कुमार का लुक रिलीज करते हुए लिखा, 'यह ऑफिशियल हो गया है। अक्षय कुमार और पूजा एंटरटेनमेंट ने हाथ मिला लिया है। फिर एक बार लंदन में शूटिंग करेंगे और टीनू सुरेश दासानी फिल्म को डायरेक्टर करेंगे जिन्होंने रुस्तम बनाई थी।