Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
India

बरेली-बरेली सिटी से चौकी चौराहे से वनवे आवागमन चालू है

बरेली : चौपुला चौराहा पर हो रहे पुल निर्माण के कारण बीती एक दिसंबर से वहां से आवागमन बंद कर दिया गया था । मगर अब राहत वाली खबर है कि एहतियात बरतते हुए सिटी की ओर से चौकी चौराहा तक के लिए वनवे आवागमन शुरू करा दिया गया है । इससे सिटी की ओर से आने वाले वाहन मालगोदाम रोड की ओर से रेलवे जंक्शन की ओर भी ज
Share:
बरेली-बरेली सिटी से चौकी चौराहे से वनवे आवागमन चालू है
Read in your preferred language.


बरेली : चौपुला चौराहा पर हो रहे पुल निर्माण के कारण बीती एक दिसंबर से वहां से आवागमन बंद कर दिया गया था । मगर अब राहत वाली खबर है कि एहतियात बरतते हुए सिटी की ओर से चौकी चौराहा तक के लिए वनवे आवागमन शुरू करा दिया गया है । इससे सिटी की ओर से आने वाले वाहन मालगोदाम रोड की ओर से रेलवे जंक्शन की ओर भी जा सकते हैं। सीधे चौकी चौराहा तक भी चौपहिया वाहन जा सकते हैं । वहीं , मालगोदाम की ओर से आने वाला ट्रैफिक पहले की ही तरह सिटी रेलवे कॉलोनी से गुजारा जा रहा है । मगर सिटी की ओर से आने वाले ट्रैफिक को बदायूं रोड पुल से दाई ओर से गुजारा जा रहा है । क्योंकि बाई ओर का रास्ता संकरा है और मुख्य चौराहा के पास एक स्पान की कॉस्टिंग के लिए शटरिंग की गई है । जिससे हादसे की संभावना है । इस स्पान की कॉस्टिंग के बाद सिटी से चौपुला तक ट्रैफिक आ सकता है । जहां से कुतुबखाना की ओर का रास्ता खोला जा सकता है ।