Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Home / Tech / News
Tech

अग्रेंजी बोलने में नहीं होगी परेशानी! गूगल का फीचर आपको घर बैठे सिखाएगा इंग्लिश

गूगल ने कुछ दिनों पहले Pixel लॉन्च इवेंट की मेजबानी की थी. इस इवेंट के दौरान गूगल ने Pixel 6 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन भी लॉन्च किए थे. इसके बाद गूगल कंपनी ने अपने गूगल डॉक्स और जीमेल के कुछ महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए. लेकिन इस कंपनी द्वारा अपडेट रोल आउट नहीं किया गया है. गूगल ने एक नई किस्म की सुविधा
Share:
अग्रेंजी बोलने में  नहीं होगी परेशानी! गूगल  का फीचर आपको घर बैठे सिखाएगा इंग्लिश
Read in your preferred language.

गूगल ने कुछ दिनों पहले Pixel लॉन्च इवेंट की मेजबानी की थी. इस इवेंट के दौरान गूगल ने Pixel 6 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन भी लॉन्च किए थे. इसके बाद गूगल कंपनी ने अपने गूगल डॉक्स और जीमेल के कुछ महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए. लेकिन इस कंपनी द्वारा अपडेट रोल आउट नहीं किया गया है. गूगल ने एक नई किस्म की सुविधा के बारे में घोषणा की है जिसके इस्तेमाल से अब यूज़र्स गूगल सर्च की मदद से बेहतर इंग्लिश सीख सकते हैं और अपनी भाषा कौशल में सुधार कर सकते हैं

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट जारी किया है जिसमें कंपनी ने इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है कि कैसे ये नया फीचर लोगों की मदद करेगा. इस फीचर का इस्तेमाल करके लोग न सिर्फ आपको विभिन्न शब्दों के बारे में जान सकेंगे, बल्कि अंग्रेजी के प्रति उनकी जिज्ञासा भी बढ़ेगी.सीधे शब्दों में कहें तो, Google सर्च के इस नए फीचर से यूज़र सूचनाओं के रूप में प्रतिदिन अंग्रेजी के नए शब्द सीख सकते हैं. इस सुविधा को सब्सक्राइब करना जरूरी होगा, जिसके बाद सब्सक्राइबर को हर दिन नए शब्दों का नोटिफिकेशन मिलेगा.

इतना ही नहीं गूगल सर्च उन्हें दुनिया के बारे में एक दिलचस्प तथ्य भी बताएगा, जो उन्हें शब्दों को बेहतर ढंग से याद रखने में मदद करेगा.
इस नए फीचर को कैसे सब्सक्राइब करें?
गूगल सर्च में इस फंक्शन को सबस्क्राइब करना बेहद आसान है. सभी यूज़र्स को साइन अप करने के लिए Google सर्च में किसी भी अंग्रेजी शब्द की परिभाषा को देखना होगा और फिर ऊपरी दाएं कोने में बने बेल आइकन पर क्लिक करना होगा.