Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Entertainment

नोरा फतेही आज फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी, परफॉर्मेंस के लिए की जमकर तैयारी

कतर में 20 नवंबर से शुरू हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आज नोरा फतेही फैन फेस्ट में दमदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं। इसके लिए नोरा ने जमकर तैयारी की है, जिसका एक BTS वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान नोरा अपनी परफॉर्मेंस को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रही हैं। वीडियो में नोरा
Share:
नोरा फतेही आज फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी, परफॉर्मेंस के लिए की जमकर तैयारी
Read in your preferred language.

कतर में 20 नवंबर से शुरू हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आज नोरा फतेही फैन फेस्ट में दमदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं। इसके लिए नोरा ने जमकर तैयारी की है, जिसका एक BTS वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान नोरा अपनी परफॉर्मेंस को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रही हैं। वीडियो में नोरा अपने ग्रुप के साथ जमकर पसीना बहाती हुई नजर आईं। इस वीडियो को देख फैंस भी नोरी के परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इससे पहले फीफा वेबसाइट पर एक प्रेस रिलीज में नोरा ने कहा था,'फीफा फैन फेस्टिवल एक अमेजिंग एक्सपीरियंस होगा। दुनिया भर के फैंस को अरब कल्चर से इंट्रोड्यूस कराया जाएगा, जो मेरी कहानी का भी हिस्सा है। हम सब मिलकर एक शानदार फुटबॉल पार्टी मना सकते हैं। हमारी टीम एक हिस्टोरिक परफॉर्मेंस देने के लिए कई सरप्राइज तैयार कर रही है। बी एक्साइटेड'।