Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

भाजपा को रिपीट करने से कोई ताकत नहीं रोक सकती : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा की तरह हिमाचल में भी भाजपा की सरकार रिपीट होगी। कोई भी ताकत भाजपा को सरकार रिपीट करने से नहीं रोक सकती। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता खूब उछलकूद कर रहे थे। नतीजे आने के बाद अब चुप्पी साध ली है
Share:
भाजपा को रिपीट करने से कोई ताकत नहीं रोक सकती : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
Read in your preferred language.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा की तरह हिमाचल में भी भाजपा की सरकार रिपीट होगी। कोई भी ताकत भाजपा को सरकार रिपीट करने से नहीं रोक सकती। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता खूब उछलकूद कर रहे थे। नतीजे आने के बाद अब चुप्पी साध ली है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस का कुनबा पूरी तरह से बिखरा हुआ है। सब अपनी अपनी डफली अपना अपना राग अलाप रहे हैं। भाजपा एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लेकर जनता से जनादेश मांगेंगी।
जयराम ठाकुर शुक्रवार को कुल्लू जिले के आनी हलके में करीब 70 करोड़ व सराज हलके के गाड़ागुशैणी में 26.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उदघाटन व शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायक बनने से पहले कांग्रेस नेताओं में मुख्यमंत्री की दौड़ लगी हुई है। कांग्रेस की कारगुजारियों से प्रदेश की जनता भलिभांति परिचित हंै। पांच राज्यों की तरह प्रदेश की जनता भी कांग्रेस को पूरी तरह नकार देगी। उन्होंने कहा कि कोविड संकट के दौरान कांग्रेस नेता राजनीति करते रहे। लोकतंत्र में विरोध ठीक है, पर संकटकाल में केवल राजनीतिक मकसद से विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है
आम आदमी पार्टी को प्रदेश में कोई तवज्जो नहीं मिलेगी, चाहे जितने मर्जी प्रयास कर लें। सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाने का काम किया है। इस अवसर पर आनी के विधायक किशोरी लाल, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित थे।