Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

घर से की निर्मला सीतारमण ने बेटी की शादी, दामाद PMO में काम करते हैं

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को एक सादगी भरे समारोह में अपनी बेटी की शादी की। विवाह की रस्में उनके बेंगलुरु स्थित घर पर हुईं। शादी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए। शादी में किसी नेता या VIP गेस्ट को न्योता नहीं दिया गया। सीतारमण के दामाद प्रतीक दोषी गुजरा
Share:
घर से की निर्मला सीतारमण ने बेटी की शादी, दामाद PMO में काम करते हैं
Read in your preferred language.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को एक सादगी भरे समारोह में अपनी बेटी की शादी की। विवाह की रस्में उनके बेंगलुरु स्थित घर पर हुईं। शादी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए।
शादी में किसी नेता या VIP गेस्ट को न्योता नहीं दिया गया। सीतारमण के दामाद प्रतीक दोषी गुजरात के रहने वाले हैं। वे PMO में OSD पद पर तैनात हैं।
सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी और प्रतीक की शादी ब्राह्मण पंरपरा से हुई। उडुपी अदामारू मठ के संतों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। परकला ने शादी में पिंक साड़ी और हरा ब्लाउज पहना, वहीं प्रतीक ने सफेद पंचा और शॉल पहनी। सीतारमण ने मोलकलमुरु साड़ी पहनी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीतारमण के दामाद प्रतीक प्रधानमंत्री मोदी के खास सहयोगी हैं। वे PM ऑफिस में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी हैं। वे 2014 से ही PMO में काम कर रहे हैं। उन्हें 2019 में ज्वांइट सेक्रेटरी की रैंक दी गई और OSD बनाया गया। वे रिसर्च और स्ट्रेटजी का काम देखते हैं।

प्रतीक सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से ग्रैजुएट हैं। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय प्रतीक उनके ऑफिस में रिसर्च असिस्टेंट थे।
फीचर राइटर हैं निर्मला की बेटी
निर्मला की बेटी परकला वांगमयी मिंट लाउंज में फीचर राइटर हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट से मास्टर्स डिग्री ली है। उन्होंने अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में भी पढ़ाई की है।

निर्मला के पति परकला प्रभाकर एक राजनीतिक अर्थशास्त्री हैं। वे आंध्र प्रदेश सरकार में जुलाई 2014 से जून 2018 तक कम्युनिकेशन सलाहकार रह चुके हैं।