फर्रुखाबाद: जिला भाजपा मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य एवं अपना दल एस विधायक डॉ सुरभि गंगवार को सम्मानित किया गया ।
इस दौरान ब्रज फाग उत्सव का आयोजन भी किया गया जिसमें कलाकारों ने राधा-रानी स्वरूप में प्रस्तुति दी। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्षों सत्यपाल सिंह ,डॉ भूदेव सिंह राजपूत एवं दिनेश कटियार को भी सम्मानित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम बता रहे हैं उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने सुशासन देने का कार्य किया। जिले की चारों सीटों पर भाजपा एवं उसके सहयोगी दल ने समस्त विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया। यह जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है जिनके प्रयासों से 2017 का इतिहास दोहराया गया। जनता ने जातिवाद से ऊपर उठकर भाजपा सरकार के सड़क बिजली पानी सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों पर किए गए प्रयासों से भाजपा पर विश्वास जताने का कार्य किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव गांव और घर- घर जाकर जनता का विश्वास जीता।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा मोदी और योगी के जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर जनपद की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया जनता के दिए गए जनादेश का सम्मान किया जाएगा जनता की अपेक्षाएं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पुरजोर कोशिश रहेगी।
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा प्रदेश में दोबारा बीजेपी सरकार बनने से जनता में उत्साह है प्रदेश की जनता खुद को भाजपा सरकार में सुरक्षित मान रही है।
अपना दल एस विधायिका डॉ सुरभि गंगवार ने कहा भाजपा और अपना दल के गठबंधन ने पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया गठबंधन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं के सम्मान को बरकरार रखा जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं देखी जिला महामंत्री डीएस राठौर ने संचालन किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल ,ममता सक्सेना पीयूष त्रिपाठी ,विश्वास गुप्ता ,सुमन राठौर ,विजय गुप्ता सुनील रावत ,अमित राजपूत, अर्चना राठौर, मुकेश गुप्ता, राजकुमार वर्मा ,शेर सिंह शाक्य, कमल भारद्वाज ,लखन राजपूत, प्रदीप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
India
फर्रुखाबाद-भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों का जोरदार से किया गया स्वागत
फर्रुखाबाद: जिला भाजपा मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य एवं अपना दल एस विधायक
Read in your preferred language.