Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

मंगल ग्रह से पत्थर के नमूने लाने में असफल रहा नासा का Perseverance रोवर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का रोवर अपने पहले प्रयास में मंगल ग्रह से पत्थरों के नमूने एकत्र करने में विफल रहा। रोवर पर्सिवरेंस (Perseverance) पृथ्वी पर लौटने के दौरान पत्थरों के नमूने लाने के मकसद से मंगल ग्रह में उतारा गया था। बता दें कि चांद पर जीवन के संकेतों की खोज के लक्ष्य से कार के आ
Share:
मंगल ग्रह से पत्थर के नमूने लाने में असफल रहा नासा का Perseverance रोवर
Read in your preferred language.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का रोवर अपने पहले प्रयास में मंगल ग्रह से पत्थरों के नमूने एकत्र करने में विफल रहा। रोवर पर्सिवरेंस (Perseverance) पृथ्वी पर लौटने के दौरान पत्थरों के नमूने लाने के मकसद से मंगल ग्रह में उतारा गया था।

बता दें कि चांद पर जीवन के संकेतों की खोज के लक्ष्य से कार के आकार का पर्सिवरेंस पिछली फरवरी मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर के अंदर उतरा था। जेजेरो क्रेटर मंगल ग्रह का अत्यंत दुर्गम इलाका है, जहां पर गहरी घाटियां, तीखे पहाड़, नुकीले क्लिफ, रेत के टीले और पत्थरों का समुद्र हैं।

वाशिंगटन में नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर थॉमस ज़ुर्बुचेन (Thomas Zurbuchen) ने कहा, यह असफलता होल-इन-वन' नहीं है जिसकी हमें उम्मीद थी, हमेशा नई जमीन तोड़ने का जोखिम होता है। मुझे विश्वास है कि हमारे पास यह काम करने वाली सही टीम है, और हम भविष्य की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक समाधान की ओर प्रयास करेंगे'।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रोवर कुल 43 टाइटेनियम सैंपल ट्यूब ले गया है और जेजेरो क्रेटर की खोज कर रहा है, जहां यह पृथ्वी पर भविष्य के विश्लेषण के लिए चट्टान और रेजोलिथ (टूटी हुई चट्टान और धूल) के सैंपल एकत्र करेगा।