Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

वैक्सीन को लेकर माडर्ना ने अपने वैक्सीन के लिए दायर किया EUA

माडर्ना इंक (Moderna Inc) अपने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज को मान्यता दिलाने की जुगत में है। इसने बुधवार को बताया कि इसके लिए अमेरिकी खाद्य व औषधि प्रशासन ( U.S. Food and Drug Administration) के पास आवेदन दे दिया है ताकि 18 साल व इससे अधिक उम्र वालों को इसका बूस्टर डोज मिल सके। FDA ने स्पष्ट कर दिय
Share:
वैक्सीन को  लेकर माडर्ना ने अपने वैक्सीन के लिए दायर किया EUA
Read in your preferred language.

माडर्ना इंक (Moderna Inc) अपने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज को मान्यता दिलाने की जुगत में है। इसने बुधवार को बताया कि इसके लिए अमेरिकी खाद्य व औषधि प्रशासन ( U.S. Food and Drug Administration) के पास आवेदन दे दिया है ताकि 18 साल व इससे अधिक उम्र वालों को इसका बूस्टर डोज मिल सके। FDA ने स्पष्ट कर दिया है कि कोविड-19 के बूस्टर शाट 65 साल या इससे अधिक उम्र वालों को दिया जा सकता है। इसके अलावा वैसे लोगों को बूस्टर डोज देने की बात कही है जिन्हें गंभीर बीमारी होने का खतरा है या जो नियमित तौर पर अपने काम के लिए ऐसे जगह पर जाते हैं वायरस का जोखिम अधिक है।
पिछले सप्ताह फाइजर इंक (Pfizer Inc) ने अपने वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए आवेदन दिया था। इसने जर्मन पार्टनर बायोएनटेक के साथ मिलकर वैक्सीन को विकसित किया है। अमेरिका के सेंटर्स फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के एडवाइजरी पैनल शुक्रवार को मुलाकात करेगी और फाइजर वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए योग्यता को बढ़ाने पर चर्चा करेगी। दूसरे शब्दों में बुजुर्गों के अलावा भी बूस्टर डोज लगाने के लिए आयुवर्ग निर्धारित करने पर विचार किया जाएगा।