Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Entertainment

कंगना रनौत से Lock Upp शो में बदतमीजी, पहली बार हुई ऐसी टक्कर

लॉकअप में दर्शकों को अभी तक का सबसे शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला है। जेलर करण कुंद्रा के द्वारा चेतन हंसहाज को एलिमिनेट किए जाने के बाद अब कंगना रनौत ने साइशा शिंदे को बाहर का रास्ता दिखाया है। साइशा को कंगना रनौत से पंगा लेना भारी पड़ा और उन्हें उनके गलत बर्ताव के चलते एलिमिनेट किया गया है। हालिया
Share:
कंगना रनौत से Lock Upp शो में बदतमीजी, पहली बार हुई ऐसी टक्कर
Read in your preferred language.

लॉकअप में दर्शकों को अभी तक का सबसे शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला है। जेलर करण कुंद्रा के द्वारा चेतन हंसहाज को एलिमिनेट किए जाने के बाद अब कंगना रनौत ने साइशा शिंदे को बाहर का रास्ता दिखाया है। साइशा को कंगना रनौत से पंगा लेना भारी पड़ा और उन्हें उनके गलत बर्ताव के चलते एलिमिनेट किया गया है। हालिया एपिसोड में जहां साइशा कंगना रनौत के ऊपर एग्रेसिव होती दिखीं वहीं कंगना रनौत ने भी ये दिखाने में देर नहीं की, कि लॉकअप के अंदर सिर्फ उनकी चलेगी।
कंगना रनौत ने करणवीर बोहरा और साइशा शिंदे को सवालों का सामना करने के लिए बुलाया था। कंगना रनौत ने साइशा से जेल के भीतर उनके अनुचित बर्ताव और बात-बात पर गाली देने वाली आदत को लेकर सवाल किया। इस पर साइशा ने अपनी बात को सही बताते हुए कहा कि वह इस शो के मेकर्स या फिर इसकी रिप्रिजेंटेटिव को जवाब देना चाहेंगी।
साइशा ने बताया कि जिस तरह का प्रेशर गेम में है और जिस तरह राशन की सप्लाई को लेकर दिक्कतें आती हैं उससे वह कई बार अपना आपा खो बैठती हैं। इसके बाद कंगना रनौत और साइशा के बीच जबरदस्त बहस हुई। कंगना रनौत जहां अपनी बात रखने की कोशिश कर रही थीं वहीं साइशा लगातार उनकी हर बात का अलग ही टोन में जवाब दे रही थीं। इससे थोड़ी ही देर बार कंगना रनौत भी अपना टेंपर लूज करती दिखाई पड़ीं।