Monday, 14 September 2026 | 6:30 PM
Entertainment

बाइक पर शो करने पहुंचे मीका सिंह, पढ़िए पूरी खबर

गोवा में नए साल की अलग की धूम देखने को मिलती है। यही वजह थी कि कल गोवा की सड़कों पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक था। इस बीच फेमस सिंगर मीका सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी लग्जरी कार छोड़कर बाइक पर ट्रैवल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, 31 दिसंबर की शाम गोवा में ट्रैफिक होने के कारण मीका अनज
Share:
बाइक पर शो करने पहुंचे मीका सिंह, पढ़िए पूरी खबर
Read in your preferred language.

गोवा में नए साल की अलग की धूम देखने को मिलती है। यही वजह थी कि कल गोवा की सड़कों पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक था। इस बीच फेमस सिंगर मीका सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी लग्जरी कार छोड़कर बाइक पर ट्रैवल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, 31 दिसंबर की शाम गोवा में ट्रैफिक होने के कारण मीका अनजान ट्रैफिक पुलिस के साथ बाइक पर शो करने के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खुद मीका ने शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद से जहां एक तरफ फैंस मीका के जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उन्हें हेलमेट न पहनने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए मीका ने लिखा- गोवा में इतने शानदार शो के लिए @lasolasbagabeach को धन्यवाद। अब बाला भाई के साथ पुणे में धमाल मचाने के लिए तैयार बाला भाई के साथ यह मेरा लगातार 5वां नया साल का जश्न है।’
मीका के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘सर हेलमेट पहनिए, लेकिन आप तो स्टार हैं आप कुछ भी कर सकते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा- आपको हेलमेट पहनना चाहिए था।’ इसके अलावा कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने मीका का इस डिफरेंट अंदाज की तारीफ की है।