बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि उनके घर पर भी गणपति बप्पा विराजे हैं। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि गजानन का स्वागत उनके साथ ही उनके छोटे बेटे अबराम खान ने किया है। शाहरुख खान के पोस्ट में वो और अबराम पूरी तरह से नहीं दिख रहे हैं, जबकि गणेश जी की प्रतिमा साफ नजर आ रही है।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में गणेश जी की प्रतिमा नजर आ रही है, जिसे खूब सजाया गया है और आगे फल- फूल आदि भी रखे गए हैं। वहीं इस तस्वीर को ऐसे क्लिक किया गया है, जिससे शाहरुख खान और अबराम खान के सिर का कुछ हिस्सा भी नजर आ रहा है। तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया है।
फोटो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा, 'घर पर गणपति जी का स्वागत मैंने और छोटे ने किया। इसके बाद हमने मोदक खाए, जो काफी स्वादिष्ट थे। आप अपने सभी सपनों को पूरा कर सकते हैं… सीखना, कड़ी मेहनत करना, भगवान में विश्वास रखना। आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।'
शाहरुख खान फिल्म पठान से कमबैक कर रहे हैं। पठान जनवरी 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान ने हाल ही में राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख, निर्देशक एटली के साथ भी फिल्म जवान में नजर आएंगे। कुछ ही वक्त पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शाहरुख खान की जवान, 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
Entertainment
'मैंने और छोटे ने गणेश जी का स्वागत किया… शाहरुख़ खान
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि उनके घर पर भी गणपति बप्पा विराजे हैं। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि गजानन का स्वागत उनके साथ ही उनके छोटे बेटे अबराम खान ने किया है। शाहरुख खान के पोस्ट में वो और अबराम पूरी तरह स
Read in your preferred language.