Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

मैनपुरी:प्रजातांत्रिक जनसेवक पार्टी (PJP) ने जारी किया प्रमाण-पत्र, कार्यकर्ताओं को दी नई जिम्मेदारियां

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 प्रजातांत्रिक जनसेवक पार्टी (PJP) द्वारा संगठन को मज़बूती प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र देकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से नवाजा जा रहा है। पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर काशीराम साहब के मार्गदर्शन में यह नियुक्तिया
Share:
मैनपुरी:प्रजातांत्रिक जनसेवक पार्टी (PJP) ने जारी किया प्रमाण-पत्र, कार्यकर्ताओं को दी नई जिम्मेदारियां
Read in your preferred language.

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 प्रजातांत्रिक जनसेवक पार्टी (PJP) द्वारा संगठन को मज़बूती प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र देकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से नवाजा जा रहा है। पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर काशीराम साहब के मार्गदर्शन में यह नियुक्तियां की जा रही हैं।

जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार, श्रीमती/कुमारी मौलिक आर्य को पार्टी में जिला शिकोहाबाद, मैनपुरी की पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर पार्टी ने उम्मीद जताई कि वे संगठन के संविधान व उद्देश्यों के अनुसार कार्य करते हुए समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगी।

प्रो. काशीराम साहब ने कहा कि—

"प्रजातांत्रिक जनसेवक पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, दलित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करती है कि वे शांति और भाईचारे के साथ संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।"

गौरतलब है कि PJP लगातार जनसंपर्क और संगठन विस्तार पर काम कर रही है। विभिन्न जिलों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर पार्टी का दायरा और मजबूत करने का प्रयास जारी है।

आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं सहित,

प्रजातांत्रिक जनसेवक पार्टी (PJP)।