Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

मैनपुरी: कुसमरा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत

अजीतगंज: थाना एलाऊ क्षेत्र में सोमवार की सुबह कुसमरा मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव तुरसनगढ़ी निवासी मानसिंह राठौर का 30 वर्षीय पुत्
Share:
Read in your preferred language.

अजीतगंज: थाना एलाऊ क्षेत्र में सोमवार की सुबह कुसमरा मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव तुरसनगढ़ी निवासी मानसिंह राठौर का 30 वर्षीय पुत्र जनवेद सिंह खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की सुबह वह अपने साढू के घर गांव पड़ोरा गया था, वहां से वापस लौटते समय कुसमरा मार्ग पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जनवेद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच किसी पहचान वाले ने जनवेद के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वहां पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया

रिपोर्ट: अर्पित शर्मा मैनपुरी