Monday, 14 September 2026 | 7:31 PM
India

लखनऊ:AAP का 'स्कूल बचाओ अभियान' तेज़, संजय सिंह ने बच्चों और अभिभावकों से की मुलाक़ात

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करने के कथित फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में आज AAP के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने लखनऊ जनपद के बीकेटी विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सहपुरवा
Share:
लखनऊ:AAP का 'स्कूल बचाओ अभियान' तेज़, संजय सिंह ने बच्चों और अभिभावकों से की मुलाक़ात
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करने के कथित फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में आज AAP के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने लखनऊ जनपद के बीकेटी विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सहपुरवा का दौरा किया।

सांसद संजय सिंह ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जिस तरह से सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है, वह शिक्षा के अधिकार के खिलाफ है और इससे गरीब व वंचित वर्ग के बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।

उन्होंने उपस्थित मीडिया से बातचीत में कहा:

 "योगी सरकार कॉर्पोरेट स्कूलों को बढ़ावा देने के लिए जानबूझकर सरकारी विद्यालयों को उपेक्षित कर रही है। जहां गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं, उन स्कूलों को बंद करना शिक्षा का अपमान है।"

संजय सिंह ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में "स्कूल बचाओ अभियान" चलाकर जनता को जागरूक करेगी और सरकार की इस जनविरोधी नीति का खुला विरोध करेगी। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से आह्वान किया कि वे इस आंदोलन का हिस्सा बनें।

अभिभावकों ने भी जताई चिंता:

विद्यालय में मौजूद कई अभिभावकों ने सांसद संजय सिंह को बताया कि उनके पास निजी स्कूलों की भारी फीस भरने की सामर्थ्य नहीं है। अगर सरकारी स्कूल बंद होते हैं तो उनके बच्चों की पढ़ाई अधर में लटक जाएगी।

AAP का संकल्प:

संजय सिंह ने आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी शिक्षा के हक की लड़ाई को सड़क से संसद तक लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज़ पर उत्तर प्रदेश में भी शानदार सरकारी स्कूल बन सकते हैं, बशर्ते सरकार की नीयत साफ हो।

स्कूल बचाओ अभियान के तहत आम आदमी पार्टी आगामी दिनों में अन्य जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगी और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी।