Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
India

इंग्लैंड में अगले हफ्ते हो सकती है लॉकडाउन की घोषणा

 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर इंग्लैंड में अगले हफ्ते से एक महीने का लॉकडाउन घोषित कर सकते हैं। यह जानकारी अधिकारिक दस्तावेजों के जरिए मिली है। बीबीसी द्वारा देखे गए दस्तावेज के मुताबिक सोमवार को स्टे एट होम के नए आदेश की घोषणा की जा सकती है, लेकिन इ
Share:
इंग्लैंड में अगले हफ्ते हो सकती है लॉकडाउन की घोषणा
Read in your preferred language.

 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर इंग्लैंड में अगले हफ्ते से एक महीने का लॉकडाउन घोषित कर सकते हैं।

यह जानकारी अधिकारिक दस्तावेजों के जरिए मिली है।

बीबीसी द्वारा देखे गए दस्तावेज के मुताबिक सोमवार को स्टे एट होम के नए आदेश की घोषणा की जा सकती है, लेकिन इससे स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को छूट दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि यदि अतिरिक्त प्रतिबंध नहीं लगाए गए होते तो ब्रिटेन में पहली लहर के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या और अधिक होती।

बीबीसी ने कहा कि यह दस्तावेज सरकार के महामारी मॉडलिंग समूह एसपीआई-एम द्वारा जॉनसन को दिखाए जाने के लिए बनाए गए प्रजेंटेशन का हिस्सा हैं। यह दस्तावेज सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार समूह फॉर इमर्जेंसी (सेज) के आधिकारिक बयानों के बाद सामने आए हैं। जिनमें यह भविष्यवाणी की गई थी कि वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है और इसके कारण सर्दियों में 85 हजार मौतें होने का अनुमान लगाया गया था।

सेग सदस्य प्रोफेसर गेब्रियल स्कली ने बीबीसी को बताया कि एक राष्ट्रीय लॉकडाउन बेहद जरूरी है। बता दें कि शनिवार तक ब्रिटेन में कुल 9,92,874 मामले और 46,319 मौतें दर्ज हो चुकी थीं।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ