Monday, 14 September 2026 | 6:29 PM
Politics

लालू बोले- भेदभाव मिटाकर काम करें; पीएम-राष्ट्रपति ने भी दी नए साल की बधाई ?

रात 12 बजते ही भारत समेत पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूब गई। नए सपने और नई उम्मीदें लेकर साल 2025 सबसे पहले किरिबाती गणराज्य के क्रिसमस आइलैंड पहुंचा। प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीप में भारतीय समयानुसार 31 दिसंबर की शाम साढ़े 3 बजे ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। इसी क्रम में समोआ और टोंगा, ऑस
Share:
लालू बोले- भेदभाव मिटाकर काम करें; पीएम-राष्ट्रपति ने भी दी नए साल की बधाई ?
Read in your preferred language.

रात 12 बजते ही भारत समेत पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूब गई। नए सपने और नई उम्मीदें लेकर साल 2025 सबसे पहले किरिबाती गणराज्य के क्रिसमस आइलैंड पहुंचा। प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीप में भारतीय समयानुसार 31 दिसंबर की शाम साढ़े 3 बजे ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। इसी क्रम में समोआ और टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी नव वर्ष ने भारत से पहले दस्तक दी। अलग-अलग टाइम जोन के कारण 41 देश ऐसे हैं, जो भारत से पहले नव वर्ष का स्वागत करते हैं। भारत समेत दुनियाभर में स्थानीय संस्कृतियों और परंपराओं के साथ नए साल का स्वागत किया जा रहा है।

RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा, "सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं, सभी सुखी रहें, समृद्ध रहें, सबका मंगल हो, भेदभाव मिटाकर काम करें।"

राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनसे भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने को कहा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2025 सभी के लिए खुशी, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए! इस अवसर पर आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें।'

प्रधानमंत्री मोदी ने दीं देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पर कहा, '2025 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।