Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

कोरबाः रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी कार

कोरबा। कोरबा में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार एक कार पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में चालक कार सहित नहर में बह गया है। उसकी तलाश जारी है। जबकि दो दोस्त किसी तरह से बाहर निकल आए। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण
Share:
Read in your preferred language.

कोरबा। कोरबा में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार एक कार पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में चालक कार सहित नहर में बह गया है। उसकी तलाश जारी है। जबकि दो दोस्त किसी तरह से बाहर निकल आए। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित हो गई।

नहर में जाल डालकर कार और युवक की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दर्री निवासी व्यवसायी कुशल दास महंत, CSEB कर्मचारी शंकर लाल कंवर और ड्राइविंग करने वाला रवि यादव तीनों दोस्त हैं। रवि एक सेठ की गाड़ी चलाता है। उन्हें दूसरे जिले में छोड़ने के बाद वह दोस्तों के पास लौटा था। इसके बाद सभी ने उरगा के एक ढाबे में खाना खाने का प्लान बनाया और तीनों साथ में निकल पड़े।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़