Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

कोरबा :तेज रफ्तार स्विफ्ट का टायर फटा कार पलट

कोरबा। तेज रफ्तार स्विफ्ट का अगला पहिया अचानक फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा। हादसे में कार सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन फानन में उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर रात्रि 3 बजे हुई। जांजगीर
Share:
Read in your preferred language.

कोरबा। तेज रफ्तार स्विफ्ट का अगला पहिया अचानक फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा। हादसे में कार सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन फानन में उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर रात्रि 3 बजे हुई। जांजगीर चांपा से स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 15 बी 9215 में एक महिला व उसका पुत्र सवार होकर अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। अचानक वाहन का अगला पहिया फटने से कार पलट गई। पलटने के बाद कार यात्री प्रतिक्षालय से जा टकराई।महिला और उसके पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़