Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

कोरबा : बाइक सवारों ने ठोका रेलवे फाटक

बंद होते रेलवे फाटक को जल्दी पार करने के चक्कर में दो युवकों ने बाइक से ठोक दिया। फाटक क्षतिग्रस्त हाेने पर आरपीएफ ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना रविवार शाम उरगा-भैंसमा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर हुई, जहां रजगामार निवासी संजय व हेमंत बाइक से जा रहे थे। मालगाड़ी आने का संकेत मिलने पर
Share:
Read in your preferred language.

बंद होते रेलवे फाटक को जल्दी पार करने के चक्कर में दो युवकों ने बाइक से ठोक दिया। फाटक क्षतिग्रस्त हाेने पर आरपीएफ ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना रविवार शाम उरगा-भैंसमा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर हुई, जहां रजगामार निवासी संजय व हेमंत बाइक से जा रहे थे।

मालगाड़ी आने का संकेत मिलने पर गेट मैन रेलवे फाटक बंद कर रहा था। सायरन सुनने के बाद भी युवकाें ने जल्दी फाटक पार करने के चक्कर में बाइक तेजगति से चलाई। इससे बाइक फाटक से टकरा गई और ठाेकर से फाटक क्षतिग्रस्त हाे गया। गेट मैन ने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसकी सूचना आरपीएफ के काेरबा स्टेशन स्थित पाेस्ट में दी। आरपीएफ ने दाेनाें युवकाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

(ज़िला संवाददाता उत्सव कुमार यादव कोरबा छत्तीसगढ़)