Monday, 14 September 2026 | 7:34 PM
India

कोरबा: कटघोरा में हाथी के हमले से महिला की मौत 5 वर्षीय मासूम घायल

कोरबा। कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात को एक लोनार हाथी ने एतमनगर रेंज में जमकर उत्पात मचाते हुए महिला को मौत के घाट उतार दिया है। जबकि एक 5 वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को उपचार क
Share:
Read in your preferred language.

कोरबा। कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात को एक लोनार हाथी ने एतमनगर रेंज में जमकर उत्पात मचाते हुए महिला को मौत के घाट उतार दिया है। जबकि एक 5 वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया है।

घटना की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को उपचार के लिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा मृत महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता की राशि प्रदान कर दी गई है। वहीं कटघोरा वन मंडल में पिछले 6 महीने से डेरा डाले हाथियों के झुंड द्वारा लगातार उत्पात मचाया जा रहा है। जिसमें अब तक कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।