Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Entertainment

अजय देवगन और आलिया भट्ट RRR की सक्सेस पार्टी में क्यों नहीं आए , जानें

बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ट्रिपल आर ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया था और लगभग हर एक वर्जन को मिलाकर RRR ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से
Share:
अजय देवगन और आलिया भट्ट RRR की सक्सेस पार्टी में क्यों नहीं आए , जानें
Read in your preferred language.

बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ट्रिपल आर ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया था और लगभग हर एक वर्जन को मिलाकर RRR ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर डाली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से मेकर्स काफी खुश हैं। ऐसे में RRR के सफल होने का जश्न भी मना लिया गया। बीती रात ही मुंबई में RRR की सक्सेस पार्टी (RRR Success Party) का आयोजन किया गया।
ट्रिपल आर की सक्सेस पार्टी में फिल्म के दोनों मेन हीरो राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jnr NTR) की मौजूदगी ने तो जैसे चार चांद ही लगा दिए थे। यहां पर लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान राम चरण ने खींचा। एक्टर राम चरण इस पार्टी में नंगे पैर ही पहुंच गए। पार्टी में करण जौहर, आमिर खान, जॉनी लीवर, राखी सावंत, जयंतीलाल गड़ा, सतीश कौशिक और जावेद अख्तर समेत बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए।