Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
Entertainment

जानिए जिन्दगी के किस बदलाव की बात कर रहें हैं महानायक ?

रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सोमवार का एपिसोड काफी दमदार और दिलचस्प रहा। अपकमिंग फिल्म 'ऊंचाई' की कास्ट इस खास एपिसोड का हिस्सा रही जिसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और रीना दत्ता ने जमकर मस्ती की। इस दौरान वह मौका भी आया जब अमिताभ बच्चन अपनी होस्ट की कुर्सी छोड़कर हॉटसीट पर विरा
Share:
जानिए जिन्दगी के किस बदलाव की बात कर रहें हैं महानायक ?
Read in your preferred language.

रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सोमवार का एपिसोड काफी दमदार और दिलचस्प रहा। अपकमिंग फिल्म 'ऊंचाई' की कास्ट इस खास एपिसोड का हिस्सा रही जिसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और रीना दत्ता ने जमकर मस्ती की। इस दौरान वह मौका भी आया जब अमिताभ बच्चन अपनी होस्ट की कुर्सी छोड़कर हॉटसीट पर विराजमान हुए और कई सवालों के जवाब दिए।
जब अमिताभ बच्चन हॉटसीट पर बैठे तो होस्ट की कुर्सी संभाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने। 'बधाई हो' फेम एक्ट्रेस ने क्यू कार्ड्स की मदद से कई सवाल महानायक से पूछे, लेकिन इनमें सबसे दिलचस्प सवाल ये था- अगर आपको अपनी जिंदगी में कोई एक चीज बदलने का मौका मिले, तो आप क्या बदलना चाहेंगे?अमिताभ बच्चन ने बिना ज्यादा देर सोचे इस सवाल का बेहद खूबसूरत सा जवाब दिया। बिग बी ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में कुछ भी बदलना नहीं चाहेंगे। उन्होंने कहा कि बजाए कुछ भी बदलने के उनकी जिंदगी में जो कुछ भी रहा है उसे ही वह दोबारा एक बार जीना चाहेंगे। अनुपम खेर ने भी अमिताभ की इस बात का सपोर्ट किया।
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनकी जिंदगी में जो कुछ भी अच्छी-बुरी चीजें रही हैं उनसे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और उन्हें लगता है कि वह उन्हीं चीजों की वजह से आज इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। अमिताभ बच्चन का यह जवाब ऑडियंस को भी बहुत अच्छा लगा और केबीसी के सेट पर जोरदार तालियां गूंज उठीं।