11 अगस्त को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez)का जन्मदिन होता है और इस बार एक्ट्रेस अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। जैकलीन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। एक ओर जहां वो अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कुछ वक्त पहले तक ठग सुकेश संग उनका नाम खूब चर्चा में रहा था। वहीं बात जैकलीन के करियर की करें तो वो भी मिला जुला रहा है। जैकलीन के खाते में जहां कई हिट फिल्में हैं तो वहीं फ्लॉप भी हैं। जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं जैकलीन फर्नांडिस से जुड़ी कुछ खास बातें….
जैकलीन ने साल 2009 में फिल्म अलादीन से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में जैकलीन संग रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन जैकलीन का क्यूट अंदाज लोगों को भा गया। इसके बाद एक ओर जहां जैकलीन ने हाउसफुल, मर्डर 2, हाउसफुल 2, रेस 2, किक, हाउसफुल 3, रेस 3, बच्चन पांडे जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया तो रॉय, बैंगिस्तान, ए फ्लाइंग जट जैसी फिल्में धड़ाम साबित हुईं। बता दें कि जैकलीन हिंदी फिल्मों के अलावा ब्रिटिश और श्रीलंकन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोणा में कैमियो किया। जैकलीन टीवी शो झलक दिखला जा 9 को जज भी कर चुकी हैं और कई म्यूजिक वीडियोज में भी जलवा बिखेर चुकी हैं।
Entertainment
जैक्लीन फर्नांडिज़ के बर्थडे पर जानें उनकी जिंदगी के बारे में
11 अगस्त को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez)का जन्मदिन होता है और इस बार एक्ट्रेस अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। जैकलीन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। एक ओर जहां वो अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कुछ वक्त
Read in your preferred language.