एशिया कप में सोमवार का दिन रिकॉर्ड ब्रेकिंग रहा। कोलंबो के मैदान पर विराट कोहली ने लगातार चौथा वनडे शतक लगाया। करीब 6 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे केएल राहुल ने विराट के साथ एशिया कप की सबसे बड़ी पार्टनरशिप की।
विराट कोहली ने साल 2023 में तीनों फॉर्मेट मिलाकर एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 12वां रन लेते ही ये रिकॉर्ड बनाया। वे इस साल तीनों फॉर्मेट में एक हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले रोहित शर्मा (1064 रन) और शुभमन गिल (1419 रन) भी इस साल एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।
विराट कोहली सबसे ज्यादा बार 350+ स्कोर बनाने वाली टीम में शामिल रहे। उनकी मौजूदगी में टीम इंडिया ने 21वीं बार 350 रनों से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। इस मामले में कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। धोनी 20 दफा 350 का स्कोर बनाने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। धोनी के बाद इस सूची में एबी डिविलियर्स (19 बार) का नाम है।
विराट कोहली और केएल राहुल ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 233 रनों की पार्टनरशिप की। यह एशिया कप के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। कोहली-राहुल की जोड़ी ने पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और नसिर जमेशद की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा। इन्होंने 2012 में भारत के खिलाफ 224 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी।
विराट कोहली एक मैदान पर सबसे ज्यादा लगातार वनडे सेंचुरी जमाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में नाबाद 122 रन की पारी खेली। यह कोहली की कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में लगातार चौथी सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने तीनों शतक श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे।
India
केएल राहुल ने विराट के साथ एशिया कप की सबसे बड़ी पार्टनरशिप की।
एशिया कप में सोमवार का दिन रिकॉर्ड ब्रेकिंग रहा। कोलंबो के मैदान पर विराट कोहली ने लगातार चौथा वनडे शतक लगाया। करीब 6 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे केएल राहुल ने विराट के साथ एशिया कप की सबसे बड़ी पार्टनरशिप की। विराट कोहली ने साल 2023 में तीनों फॉर्मेट मिलाकर एक हजार रन पूरे कर लिए ह
Read in your preferred language.