Monday, 14 September 2026 | 8:39 PM
India

मुंबई इंडियंस के IPL 2022 के सीजन को लेकर किरोन पोलार्ड ने किया इमोशनल पोस्ट

मुंबई इंडियंस के उपकप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2022 का समापन होने के कई दिन बाद MI के फैंस के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। किरोन पोलार्ड ने फैंस से कहा है कि मुंबई इंडियंस अगले सीजन में दमदार वापसी करेगी। इसके अलावा पोलार्ड ने आईपीएल का 15वां सीजन वाली गुजरात टाइटन्स और टीम के कप
Share:
मुंबई इंडियंस के IPL 2022 के सीजन को लेकर किरोन पोलार्ड ने किया इमोशनल पोस्ट
Read in your preferred language.

मुंबई इंडियंस के उपकप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2022 का समापन होने के कई दिन बाद MI के फैंस के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। किरोन पोलार्ड ने फैंस से कहा है कि मुंबई इंडियंस अगले सीजन में दमदार वापसी करेगी। इसके अलावा पोलार्ड ने आईपीएल का 15वां सीजन वाली गुजरात टाइटन्स और टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को भी बधाई दी, जो पिछले सीजन तक मुंबई का हिस्सा थे।
मुंबई इंडियंस के लिए सालों से खेलते आ रहे किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो एक टीम के रूप में हमारे लिए और एक व्यक्ति के रूप में खुद के लिए एक निराशाजनक सीजन को देखता हूं। हम गहराई से जानते हैं कि इससे कितना नुकसान हुआ है, लेकिन यह उस भावना, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को पटरी से नहीं उतरा जो हर एक व्यक्ति ने लगाया था।"
पोलार्ड ने आगे लिखा, "हमने निश्चित रूप से इस 2022 सीजन से बहुत कुछ सीखा है। क्या यह हमें एक टीम या व्यक्तियों के रूप में परिभाषित करता है, नहीं न। हम अपने सिर को ऊंचा रखते हुए इसके साथ आगे बढ़ते हैं, यह जानते हुए कि हमारे पास जीवन और चीजों को बदलने का अवसर है। मुंबई इंडियंस और प्रशंसक हम 2022 सीजन को अलविदा कहते हैं। हार्दिक पांड्या और गुजरात के दिग्गजों को बधाई। अच्छा किया अच्छा खेला।"