सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी कहने से बचते दिखते हैं। हालांकि इवेंट से लेकर वेकेशन तक पर वो साथ में स्पॉट होते हैं। अब उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 31 जुलाई को कियारा का जन्मदिन है। इस वक्त वह दुबई में हैं। वायरल हो रही दोनों तस्वीरों में कियारा और सिद्धार्थ साथ में खड़े नहीं हैं लेकिन उनकी लोकेशन एक ही है। एक्ट्रेस के जन्मदिन को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वो सिद्धार्थ के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी।
कृषि पटेल नाम की सोशल मीडिया यूजर ने कियारा और सिद्धार्थ के साथ की दो अलग-अलग तस्वीरें शयेर की हैं। तस्वीर में कियारा ब्लैक आउटफिट में हैं। उन्होंने हूप इयररिंग्स पहनी है। दूसरी तरफ सिद्धार्थ डेनिम शर्ट और ब्लैक जींस में कूल दिख रहे हैं।
कुछ समय पहले ऐसी खबरें थीं कि सिद्धार्थ और कियारा ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं लेकिन जल्द ही वो साथ में सार्वजनिक रूप से दिखे। पार्टीज से लेकर फिल्म स्क्रीनिंग तक से सिद्धार्थ और कियारा के वीडियोज वायरल हुए। इसी के साथ उन्होंने ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया। बता दें कि फिल्म शेरशाह में दोनों कलाकारों ने साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया।
कॉफी विद करण के एक एपिसोड में अनन्या पांडे ने कियारा और सिद्धार्थ के रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। रैपिड फायर राउंड के दौरान करण ने सेलिब्रिटीज के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कमेंट करने के लिए कहा। उन्होंने कियारा का नाम लिया तो अनन्या ने जवाब दिया, उनकी रातां बहुत लम्बियां हैं। आगे करण कहते हैं, वेक अप सिड।
कियारा की हालिया रिलीज जुग जुग जियो और भूल भुलैया 2 थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी आने वाली फिल्म गोविंदा नाम मेरा है। वहीं सिद्धार्थ फिल्म मिशन मजनू, थैंक गॉड और योद्धा में नजर आएंगे।
Entertainment
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही कियारा आडवाणी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी कहने से बचते दिखते हैं। हालांकि इवेंट से लेकर वेकेशन तक पर वो साथ में स्पॉट होते हैं। अब उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 31 जुलाई को कियारा का जन्मदिन है। इस वक्त वह दुबई में हैं। वायरल हो रही दोनों तस्वीरों में
Read in your preferred language.