Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

केशव प्रसाद मौर्य बोले- पार्टी में हर कार्यकर्ता से क्या बोले

रामनगरी अयोध्या पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय में अयोध्या मंडल को बड़ी सौगात दी। उपमुख्यमंत्री ने 996 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह परियोजना 14 अरब 78 करोड़ की है। अयोध्या मंडल के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगात मानी जा रही है। यह परियोजना अयोध
Share:
केशव प्रसाद मौर्य बोले- पार्टी में हर कार्यकर्ता से क्या बोले
Read in your preferred language.

रामनगरी अयोध्या पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय में अयोध्या मंडल को बड़ी सौगात दी। उपमुख्यमंत्री ने 996 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह परियोजना 14 अरब 78 करोड़ की है। अयोध्या मंडल के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगात मानी जा रही है। यह परियोजना अयोध्या मंडल के अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर और अंबेडकर नगर के लिए है। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता अपने आपको उपमुख्यमंत्री से कम न समझे।

उपमुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में शहीद जवान और आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिस जवान के घर तक अब जय हिंद वीर पथ बनेगा। हमारी सरकार सड़क जयहिंद वीर पथ के नाम से बनाएगी। साथ ही राम जन्मभूमि आंदोलन में शहीद होने वाले कार सेवकों के घर तक सड़क बनाने की भी घोषणा की। राम भक्त कार सेवक के नाम से सड़क बनेगी। प्रदेश में टॉपर स्टूडेंट के घर तक भी सड़क बनेगी। स्वामी विवेकानंद के नाम से भी सड़कें बनेंगी।