Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
Entertainment

'तू झूठी मैं मक्कार' में दिखाई देंगे रणबीर कपूर के साथ करीना, जानिए

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को लंबे समय बाद उनके कजिन रणबीर कपूर के साथ देखा गया। इसी जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों भाई बहन कमाल के लग रहे हैं। दरअसल, रणबीर करीना के चैट शो 'व्हाट विमन वांट' के अगले मेहमान हैं और वह एपिसोड की शूटिंग के लिए महबूब स्टूडियो में पहुंचे। इस दौरान जहां
Share:
'तू झूठी मैं मक्कार' में दिखाई देंगे रणबीर कपूर के साथ करीना, जानिए
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को लंबे समय बाद उनके कजिन रणबीर कपूर के साथ देखा गया। इसी जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों भाई बहन कमाल के लग रहे हैं। दरअसल, रणबीर करीना के चैट शो 'व्हाट विमन वांट' के अगले मेहमान हैं और वह एपिसोड की शूटिंग के लिए महबूब स्टूडियो में पहुंचे। इस दौरान जहां करीना रेड आउटफिट में गॉर्जियस दिखीं, तो वहीं रणबीर ऑल डेनिम लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिए।
सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "मुझे दोनों बहुत पसंद है'। तो दूसरे यूजर ने लिखा,' ओरिजिनल कपूर्स'। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा 'करीना, माय गॉड, बहुत खूबसूरत लग रही हो।'
करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में, निर्देशक हंसल मेहता के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा वह सुजॉय घोष की फिल्म में भी दिखाई देंगी। वहीं, रणबीर लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।