Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

कन्नौज: यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान की कार्रवाही

कन्नौज।टीएसआई अरशद अली ने शुक्रवार को कस्बा तिर्वागंज के ठठिया चौराहा,गांधी चौक के आस पास लगे ठेले कुलचे को हिदायत की कि कोई भी फुटपाथ पर सामान की बिक्री नहीं करेगा। अरशद ने यातायात जागरूकता एवं वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। चेकिंग के दौरान तीन कार बिना फिटनेस के चलती पाई गई जिस पर टीएसआई ने 5–5 हजार
Share:
कन्नौज: यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान की कार्रवाही
Read in your preferred language.

कन्नौज।टीएसआई अरशद अली ने शुक्रवार को कस्बा तिर्वागंज के ठठिया चौराहा,गांधी चौक के आस पास लगे ठेले कुलचे को हिदायत की कि कोई भी फुटपाथ पर सामान की बिक्री नहीं करेगा। अरशद ने यातायात जागरूकता एवं वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। चेकिंग के दौरान तीन कार बिना फिटनेस के चलती पाई गई जिस पर टीएसआई ने 5–5 हजार का जुर्माना अधिरोपित किया वही वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने,फ़ालटी नंबर प्लेट,बिना लाइसेंस एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले करीब 31 वाहनों का चालान कर उन पर रुपए जुर्माना टीएसआई अरशद अली द्वारा अधिरोपित किया गया।इस दौरान टीएसआई अरशद अली ने ई रिक्शा,टेंपो और ऑटो चालको को चेतावनी दी कि कोई भी चालक महिला सवारी को छूकर या हाथ पकड़ कर वाहन पर नहीं बैठाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों,बिना ड्राइवरी लाइसेंस,बिना सीट बेल्ट,तेज गति से वाहन चलाने वालो के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की जाएगी।टीएसआई अरशद ने वाहन चालकों को एकत्रित कर उन्हें यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा