Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

कन्नौज:खोए फोन पाकर खुशी से खिले चेहरे

कन्नौज: सर्विलान्स सेल / साइबर क्राइम थाना कन्नौज के द्वारा खोए हुए 71 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किये। खोए फोन पाकर खुशी से चेहरे खिल उठे। जनपद कन्नौज में समस्त थाना क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर गुम हुये मोबाइल फोन की सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही थी। जिनकी बरामदगी हेतु
Share:
कन्नौज:खोए फोन पाकर खुशी से खिले चेहरे
Read in your preferred language.

कन्नौज: सर्विलान्स सेल / साइबर क्राइम थाना कन्नौज के द्वारा खोए हुए 71 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किये। खोए फोन पाकर खुशी से चेहरे खिल उठे। जनपद कन्नौज में समस्त थाना क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर गुम हुये मोबाइल फोन की सूचना पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही थी। जिनकी बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा सर्विलांस सेल/साइबर क्राइम थाना को निर्देशित किया गया था।आदेश के अनुपालन में सयुंक्त टीमों द्वारा 71 अदद मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रूपये है, को बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक जनपद कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपदीय सर्विलान्स सेल / साइबर क्राइम थाना द्वारा जनपद कन्नौज में खोए हुए 71 मोबाइलों बरामद किया गया, बरामद मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा सम्बन्धित मोबाइल धारकों को सौंपा गया । मोबाइल धारकों द्वारा अपना मोबाइल वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कन्नौज पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। मोबाइल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हे अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिल जायेगा।किन्तु पुलिस द्वारा किये सराहनीय प्रयासों से उनका खोया हुआ फोन वापस मिल सका है।
कन्नौज से पूनम शर्मा