Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

कन्नौज: लटका मिला अधेड़ का शव

कन्नौज। शुक्रवार को सुबह जेल रोड स्थित हरदेव पुरवा के समीप एक बाग मे टहलने निकले ग्रामीणों को एक शव पेंड से लटकता दिखाई पड़ा। शव को देख लोगो ने कोतबाली गुरसहाय गंज सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतबाल आलोक दुबे ने पंचनामा भरवाते हुए विधिक कार्यवाही करवाई। शुक्रवार को कस्बा जलालाबाद से जिला कारागार जाने ब
Share:
कन्नौज: लटका मिला अधेड़ का शव
Read in your preferred language.

कन्नौज। शुक्रवार को सुबह जेल रोड स्थित हरदेव पुरवा के समीप एक बाग मे टहलने निकले ग्रामीणों को एक शव पेंड से लटकता दिखाई पड़ा। शव को देख लोगो ने कोतबाली गुरसहाय गंज सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतबाल आलोक दुबे ने पंचनामा भरवाते हुए विधिक कार्यवाही करवाई। शुक्रवार को कस्बा जलालाबाद से जिला कारागार जाने बाले रोड पर हरदेव पुरवा के पास एक बाग मे सुबह घूमने निकले लोगों ने लगभग सैतालिस् वर्षीय अधेड़ के शव को पेंड की डाल से रस्सी से लटके देखा।मृतक के पैर घुटनों से जमीन से लगे हुए थे। नायलान की रस्सी का फँदा लगा था। शव की अवस्था की देखते हुए ग्रामीणों ने मार कर टाँगे जाने की आशंका व्यक्त की है। घटना स्थल पर पहुंचे कोतबाल आलोक दुबे ने शव को उतरबाते हुए विधिक कार्यवाही करबायी। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से दो सौ सत्तर रुपये और बंगाल से दिल्ली तक का टिकट पाया गया। मृतक नीला स्वेटर, लाइन दार शर्ट, लाल काला टोपा,और हल्का कत्थई लोवर पहने है। समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी। क्षेत्र मे मृतक को लेकर अफवाहों का दौर जारी है। पुलिस छानबीन मे जुट गयी है।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा