एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक फर्जी कपल के बारे में जिक्र करते हुए उन्हें फेक न्यूज फैलाने के लिए क्रिटिसाइज्ड किया।
उन्होंने यह भी क्लेम किया कि एक हालिया फैमिली ट्रिप के दौरान इस हस्बैंड ने वाइफ और बेबी को इग्नोर किया। इतना ही नहीं, हस्बैंड ने कंगना को मैसेज करते हुए उनसे मुलाकात करने की भीख भी मांगी।
कंगना ने इससे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में नए प्रोजेक्ट की नेगेटिव मीडिया कवरेज की फोटोज भी शेयर की थीं।
मंगलवार को कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरीज में दो स्क्रीनशॉट शेयर किए। ये स्क्रीनशॉट उनकी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े आर्टिकल के थे। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘जब भी मैं कोई फिल्म अनाउंस करने वाली होती हूं तो मुझे और मेरे को-एक्टर को इंसल्ट करने वाली सुर्खियों के साथ इस तरह के आर्टिकल छपने लगते हैं।
अगर इस चंगु-मंगू गैंग को इतना ही बुरा लग रहा है तो मैं भगवान से उनके लिए प्रार्थना करूंगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’
इसके बाद कंगना ने दो हैंडरिटन स्टोरीज शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ‘एक और खबर में फर्जी हस्बैंड-वाइफ जोड़ी, जो अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं और कपल की तरह प्रिटेंड करते हैं वो मूवी अनाउंसमेंट को लेकर फेक खबरें फैला रहे हैं।
हाल ही में एक फैमिली ट्रिप के दौरान इस हस्बैंड ने अपनी वाइफ और बच्चे को इग्नोर किया था। कोई इस बारे में क्यों नहीं लिखता। इसी बीच इस सो-काॅल्ड हस्बैंड ने मुझे मैसेज करके मुझसे मुलाकात करने की भीख मांगी थी। इस फर्जी जोड़ी काे एक्सपोज्ड करना चाहिए।
कंगना ने दूसरी स्टोरी में लिखा, ‘यही होता है जब आप प्यार के लिए नहीं, बल्कि मूवी प्रमोशन, पैसे और काम के लिए शादी करते हैं। इस एक्टर ने माफिया डैडी के प्रेशर में शादी की है।
इस पापा की परी से शादी करने के बदले में उसे एक मूवी ट्रिलॉजी में काम करने का मौका मिला। अब जब वो मूवी ट्रिलॉजी डिब्बा बंद हो गई है तो यह एक्टर अपनी फेक मैरिज से भागना चाहता है।
कंगना की इस पोस्ट को देखने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने इस पोस्ट के जरिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर निशाना साधा है। रणबीर हाल ही में मां नीतू कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए लंदन गए हुए थे। वहीं इस दौरान आलिया और उनकी बेटी रेहा इंडिया में ही थे।
Entertainment
रणबीर-आलिया को कंगना ने बताया फर्जी कपल, आखिर क्यों ?
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक फर्जी कपल के बारे में जिक्र करते हुए उन्हें फेक न्यूज फैलाने के लिए क्रिटिसाइज्ड किया। उन्होंने यह भी क्लेम किया कि एक हालिया फैमिली ट्रिप के दौरान इस हस्बैंड ने वाइफ और बेबी को इग्
Read in your preferred language.