Monday, 14 September 2026 | 6:29 PM
Entertainment

मौका मिला तो जरुर विराट का किरदार प्ले करूंगा.. वो एक इंस्पिरेशन हैं : राम चरण

फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है। इस जीत के बाद से ही रामचरण को ग्लोबल आइकन के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि वो एक स्पोर्ट्स पर बेस्ट फिल्म करना चाहते हैं। अगर उन्हें विराट कोहली की बायोपिक करने का
Share:
मौका मिला तो जरुर विराट का किरदार प्ले करूंगा.. वो एक इंस्पिरेशन हैं : राम चरण
Read in your preferred language.

फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है। इस जीत के बाद से ही रामचरण को ग्लोबल आइकन के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि वो एक स्पोर्ट्स पर बेस्ट फिल्म करना चाहते हैं। अगर उन्हें विराट कोहली की बायोपिक करने का मौका मिलेगा तो वो जरुर करेंगे।
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में राम चरण से पूछा गया कि वो आगामी दिनों में किसी तरह की फिल्में करना चाहते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वो एक स्पोर्ट्स से जुड़ी फिल्म करना चाहेंगे। उनके इस जवाब पर रिपोर्टर ने पूछा कि क्या वो विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहेंगे?
इस पर राम चरण ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- बिल्कुल, विराट कोहली एक इंस्पिरेशन हैं। अगर मुझे मौका मिला तो जरूर मैं उनकी बायोपिक करुंगा। मैं तो उनके जैसा दिखता भी हूं।
उनके इस बयान के बाद विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नाटू-नाटू गाने का हुक स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे थे। ये वीडियो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच के दौरान का है।
इस कॉन्क्लेव के दौरान राम चरण ने ऑस्कर सेरेमनी में डांस परफॉर्मेंस नहीं करने पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वो सेरेमनी में परफॉर्म करना चाहते थे, लेकिन ऑस्कर कमेटी ने उनसे इस चीज के लिए कॉन्टैक्ट नहीं किया। फिर भी वो इस बात से खुश हैं कि उनके गाने पर सेरेमनी में परफॉर्मेंस हुई।
इस दौरान राम चरण ने नाटू-नाटू गाने की प्रैक्टिस पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस गाने को शूट करने में उन्हें 12 दिन लगे थे। लगातार 7 दिन तक उन्होंने इस गाने की प्रैक्टिस की थी। इस वजह से उनके घुटनों में दर्द होने लगा था।