Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
Entertainment

अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के कारण मैंने कई फिल्में खो दी थीं : सोनाली बेंद्रे

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन के बारे में बात की। सोनाली ने खुलासा किया कि उन्हें कई फिल्मों से सिर्फ इसलिए हाथ धोना पड़ा क्योंकि उन फिल्मों का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति गोल्डी बहल ने इस दौरान उनकी खूब
Share:
अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के कारण मैंने कई फिल्में खो दी थीं : सोनाली बेंद्रे
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन के बारे में बात की। सोनाली ने खुलासा किया कि उन्हें कई फिल्मों से सिर्फ इसलिए हाथ धोना पड़ा क्योंकि उन फिल्मों का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति गोल्डी बहल ने इस दौरान उनकी खूब मदद की थी।
सोनाली ने कहा, '90 के दशक में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अंडरवर्ल्ड के दबाव में रहते हुए काम करते थे। उस समय कई फिल्मों में गैर-कानूनी तरीके से पैसा लगाया जाता था। हैरानी की बात ये है कि अगर इस मामले में सिनेमा जगत के लोग उनका साथ न दें तो उनको काम कभी नहीं मिलता था।'सोनाली ने आगे बताया, 'मैं खुद को हमेशा उन फिल्मों से दूर रखने की कोशिश करती थी, जिसमें अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा होता था और इस काम में गोल्डी ने मेरा साथ दिया था। अंडरवर्ल्ड की वजह से मुझे कई फिल्मों को छोड़ना पड़ा था। मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ है जब मैं कोई फिल्म साइन करती थी, लेकिन बाद में मेरा रोल किसी और को दे दिया जाता था। इस दौरान कई बार मेरे साथ ऐसा भी हुआ है जब डायरेक्टर या फिर को-एक्टर मुझे फोन करके सिचवेशन समझाने की कोशिश करते थे और बताते थे कि उन पर दबाव है।'
सोनाली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1994 में आई फिल्म 'आग' से की थी। इस फिल्म में सोनाली के साथ सुपरस्टार गोविंदा नजर आए थे। उसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया जैसे फिल्म 'सरफरोश', 'दिलजले', 'मेजर साब', आदि