Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
Entertainment

ऋतिक रोशन की अगली फिल्म ‘फाइटर’ जल्द ही आएगी

अपनी फिटनेस और सिक्स पैक एब्स वाली बॉडी के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन की अगली फिल्म ‘फाइटर’ है। इसमें वो स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया (पैटी) का किरदार निभा रहे हैं। बुधवार को एक्टर के 50वें बर्थडे पर उनकी इस अपकमिंग फिल्म के मेकर्स ने उन्हें अलग अंदाज में विश किया। मेकर्स ने फिल्म का एक B
Share:
ऋतिक रोशन की अगली फिल्म ‘फाइटर’ जल्द ही आएगी
Read in your preferred language.

अपनी फिटनेस और सिक्स पैक एब्स वाली बॉडी के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन की अगली फिल्म ‘फाइटर’ है। इसमें वो स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया (पैटी) का किरदार निभा रहे हैं। बुधवार को एक्टर के 50वें बर्थडे पर उनकी इस अपकमिंग फिल्म के मेकर्स ने उन्हें अलग अंदाज में विश किया।
मेकर्स ने फिल्म का एक BTS (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया जिसमें ऋतिक के कई शेड्स नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- स्क्रीन को रोशन कर देते हैं ऋतिक।
51 सेकेंड के इस वीडियो में ऋतिक के डांस, लुक्स और ट्रेनिंग की बात की जा रही है। इस ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने बताया कि ऋतिक को फिल्म में पैटी के रोल में ढलने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी।
फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक खतरनाक एरियल एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। इसमें उनके अपोजिट पहली बार दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर का भी अहम रोल है। यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ऋतिक की मां पिंकी रोशन ने ऋतिक की यह फोटो शेयर की। इस पहली फोटो में 5 महीने के ऋतिक नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी में वो 50 साल के हैं।
पैरेंट्स ने ऋतिक को बर्थडे विश किया
‘फाइटर’ के मेकर्स के अलावा ऋतिक को उनके 50वें जन्मदिन पर मां पिंकी रोशन और पिता राकेश रोशन ने भी बर्थडे विश किया। मां ने ऋतिक के बचपन की एक अनसीन फोटो शेयर करते हुए इमोशनल नोट भी लिखा। वहीं पिता ने लिखा, ‘डुग्गू हैप्पी हाफ सेंचुरी।