Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

वेस्टइंडीज को नहीं दिला पाए हेटमायर जीत, श्रीलंका ने 20 रन से जीता मैच

आइसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के 35वें मैच में आज वेस्टइंडीज को श्रीलंका ने 20 रनों से हरा दिया। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट खोकर 169 रन बना पाई। शिमरोन हेटमायर ने टीम की तरफ से नाबाद 81 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से बिनु
Share:
वेस्टइंडीज को नहीं दिला पाए हेटमायर जीत, श्रीलंका ने 20 रन से जीता मैच
Read in your preferred language.

आइसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के 35वें मैच में आज वेस्टइंडीज को श्रीलंका ने 20 रनों से हरा दिया। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट खोकर 169 रन बना पाई। शिमरोन हेटमायर ने टीम की तरफ से नाबाद 81 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से बिनुरा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 189 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से चरिथ असलंका ने 68 और निसंका ने 51 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से आंद्रे रसेल ने 2 विकेट लिए।