Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

हरदोई:सड़क सुरक्षा पखवारा का किया गया शुभारम्भ

हरदोई: प्रदेश शासन द्वारा 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवारा मनाये के क्रम में आज कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के प्रांगण में सड़क सुरक्षा पखवारा का शुभारम्भ/उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष माननीय सौरभ मिश्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा सड़क सुरक्षा
Share:
हरदोई:सड़क सुरक्षा पखवारा का किया गया शुभारम्भ
Read in your preferred language.
हरदोई: प्रदेश शासन द्वारा 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक सड़क सुरक्षा पखवारा मनाये के क्रम में आज कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के प्रांगण में सड़क सुरक्षा पखवारा का शुभारम्भ/उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष माननीय सौरभ मिश्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा सड़क सुरक्षा एवं बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से लोगो को जागरूक किया गया सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सभी स्टेक होल्डर्स के प्रतिनिधियो द्वारा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में उपस्थित लोगो को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सुशील कुमार द्वारा किया गया तथा उपस्थित लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक हाकिम सिंह, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग श्री कटियार, यातायात पुलिस निरीक्षक श्री वी०एम० मिश्र, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संजीव कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री दयाशंकर यात्री/माल कर अधिकारी विवेक सिंह रहे। सभी को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में शपथ दिलाई गई तथा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट का वितरण किया गया। अन्त में प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।