Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

हरदोई:10 से 28 अगस्त तक होगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम-जिलाधिकारी

हरदोई :जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मे 10 अगस्त से 28 अगस्त 2023 तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत आई0डी0ए0 ( ट्रिपल ड्रग थेरेपी) कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा है कि जनपद की लक्षित आबादी को आयु वर्ग के अनुसार फाईलेरिय
Share:
हरदोई:10 से 28 अगस्त तक होगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम-जिलाधिकारी
Read in your preferred language.

हरदोई :जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मे 10 अगस्त से 28 अगस्त 2023 तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत आई0डी0ए0 ( ट्रिपल ड्रग थेरेपी) कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा है कि जनपद की लक्षित आबादी को आयु वर्ग के अनुसार फाईलेरिया रोगी औषधियों का सेवन कराया जाना है। औषधि सेवन के आच्छादन का प्रतिशत अच्छा होने के लिए फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तर अर्बन टास्क फोर्स (फाईलेरिया) का सदस्य नामित करते हुये आपकों निर्देशित किया जाता है, कि उक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें।