Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

हरदोई : प्रवेश प्रक्रिया 11 से 17 अगस्त  तक तक सम्पादित की जायेगी:-आर0के0 श्रीवास्तव

प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 आर0के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2023 के द्वितीय/उच्चीकृत चरण में चयनित अभ्यार्थियों की प्राप्त प्रवेश सूची के क्रम में प्रवेश प्रक्रिया 11 से 17 अगस्त 2023 तक की सांय 05.00 बजे तक सम्पादित की जायेगी। अतः द्वितीय चरण च
Share:
Read in your preferred language.

प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 आर0के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2023 के द्वितीय/उच्चीकृत चरण में चयनित अभ्यार्थियों की प्राप्त प्रवेश सूची के क्रम में प्रवेश प्रक्रिया 11 से 17 अगस्त 2023 तक की सांय 05.00 बजे तक सम्पादित की जायेगी। अतः द्वितीय चरण चयन परिणाम में चयनित अभ्यर्थी 17 अगस्त 2023 की सांय 05.00 बजे तक अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंकपत्रों एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित चयनित संस्थान में प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शाहाबाद के प्रवेश हरदोई संस्थान में किये जाएगें तथा अन्य समस्त संस्थानों के प्रवेश उसके निजी भवन में किये जाऐंगे।