'पुष्पा' फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को हाल ही में सुपरस्टार गोविंदा से मिलने का मौका मिला। गोविंदा और रश्मिका की जुगलबंदी देखकर फैंस के एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं रहा। दोनों ने साथ में स्टेज पर परफॉर्म भी किया और कहना होगा कि 90 के दशक के सुपरस्टार एक्टर गोविंदा आज भी हर गाने पर ऐसे परफॉर्म करते हैं कि देखने वाला बस देखता ही रह जाए।
मौका था DID Super Moms के ग्रांड फिनाले का और गोविंदा भी बतौर मेहमान रश्मिका मंदाना के साथ सेट पर मौजूद थे। फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के साथ फीमेल लीड रोल में नजर आईं रश्मिका मंदाना का गाना Saami Saami सुपरहिट हो चुका है और यहां पर गोविंदा और रश्मिका ने इसी गाने पर जोरदार ठुमके लगाए।
बता दें कि पुष्पा के बाद अब फैंस को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था और माना जा रहा है कि दूसरे पार्ट में भी रश्मिका मंदाना अपनी अदाओं का जादू चलाएंगी। साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अब हिंदी फिल्मों में भी कदम जमाना शुरू कर दिया है।
रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म Goodbye में अमिताभ बच्चन के साथ काम करती नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर पिछले दिनों ही रिलीज किया गया है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रश्मिका नें एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार अमिताभ बच्चन से मिलने का अपना अनुभव साझा करते हुए बताया था कि वह उनके औरा से प्रभावित हो गई थीं।
Entertainment
गोविंदा ने लगाए रश्मिका मंदाना संग 'सामी सामी' पर ठुमके
'पुष्पा' फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को हाल ही में सुपरस्टार गोविंदा से मिलने का मौका मिला। गोविंदा और रश्मिका की जुगलबंदी देखकर फैंस के एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं रहा। दोनों ने साथ में स्टेज पर परफॉर्म भी किया और कहना होगा कि 90 के दशक के सुपरस्टार एक्टर गोविंदा आज भी हर गाने पर ऐसे परफॉर्म करते है
Read in your preferred language.