Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
India

गोवा के प्रवीण ने भी छोड़ी भाजपा

गोवा की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के लिए मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। एक-एक कर पार्टी के कई नेता अपना पाला बदल रहे हैं। सोमवार सुबह कैबिनेट मंत्री माइकल लोबो के बाद अब एक और विधायक ने भाजपा को अलविदा कह दिया है। मायमे (Maem) विधानसभा सीट से विधायक प्रवीण (Pravin Zantye) ने कमल का साथ छोड़ दिया है भाजपा
Share:
गोवा के प्रवीण ने भी छोड़ी भाजपा
Read in your preferred language.

गोवा की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के लिए मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। एक-एक कर पार्टी के कई नेता अपना पाला बदल रहे हैं। सोमवार सुबह कैबिनेट मंत्री माइकल लोबो के बाद अब एक और विधायक ने भाजपा को अलविदा कह दिया है। मायमे (Maem) विधानसभा सीट से विधायक प्रवीण (Pravin Zantye) ने कमल का साथ छोड़ दिया है
भाजपा से इस्तीफा देने के बाद प्रवीण ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के वचन और आश्वासन पर मैं जिस पार्टी में शामिल हुआ था, आज वो पार्टी नहीं है। प्रवीण ने कहा कि वो जल्द ही महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी में शामिल होंगे।
बता दें कि इससे पहले सोमवार सुबह कैबिनेट मंत्री माइकल लोबो ने अपने पद और विधायकी से इस्तीफा दिया था। लोबो ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं है। लोबो ने कहा था कि वह मंत्री और भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ काफी अच्छी और लंबी यात्रा रही। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी से नाखुश हैं। शायद मैं भी गलत हो सकता हूं। मैंने अपनी आंखों से देखा है और अपने कानों से सुना है। लोबो ने कहा कि मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद पार्टी अलग तरह से काम कर रही है

गौरतलब है कि बीते एक महीने में भाजपा के चार विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। बीते महीने अलीना साल्दानहा और कार्लोस अल्मीडा ने भी भाजपा छोड़ी थी। अलीना आप में शामिल हो चुकी हैं, जबकि कार्लोस ने कांग्रेस ज्वाइन की है।