Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
Entertainment

महिला डांसर के 'उत्पीड़न' के मामले में Ganesh Acharya की चार्जशीट दायर, बढ़ी मुश्किलें

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैंl मुंबई पुलिस ने कई धाराओं के अंतर्गत उनपर केस दर्ज किया थाl इसकी अब चार्जशीट फाइल कर दी गई हैl मुंबई पुलिस ने गणेश आचार्य के खिलाफ चार्जशीट फाइल की हैl गणेश आचार्य पर यौन उत्पीड़न, पीछा करना, परेशान करना जैसे गंभीर आरोप लगे हैंl यह केस 2020 में एक को-
Share:
महिला डांसर के 'उत्पीड़न' के मामले में Ganesh Acharya की चार्जशीट दायर, बढ़ी मुश्किलें
Read in your preferred language.

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैंl मुंबई पुलिस ने कई धाराओं के अंतर्गत उनपर केस दर्ज किया थाl इसकी अब चार्जशीट फाइल कर दी गई हैl मुंबई पुलिस ने गणेश आचार्य के खिलाफ चार्जशीट फाइल की हैl गणेश आचार्य पर यौन उत्पीड़न, पीछा करना, परेशान करना जैसे गंभीर आरोप लगे हैंl यह केस 2020 में एक को-डांसर ने फाइल किया थाl
ओशिवारा पुलिस स्टेशन के अफसर संदीप शिंदे शिकायत की जांच कर रहे थेl इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'अब कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी गई हैl गणेश आचार्य और उनके असिस्टेंट पर धारा 354a, 354c, 354d, 509, 323, 504, 506 और 34 के अंतर्गत चार्जशीट दर्ज की गई हैl'
गणेश आचार्य से मामले पर बातचीत नहीं हो पाई हैl गणेश आचार्य पर एक को-डांसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिससे उन्होंने इनकार किया थाl उन्होंने कहा था कि यह झूठ और आधारहीन बात हैl हालांकि उनपर एफआईआर दर्ज कर ली गई थीl गणेश आचार्य ने मामले में महिला पर मानहानि का दावा भी ठोका थाl महिला ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा था कि उन्होंने गणेश आचार्य की बात मानने से इनकार कर दिया था और वह उनसे 'फेवर' मांग रहे थे, नहीं देने पर वह उन्हें अपमानित करते थे और उन्हें अश्लील फिल्में दिखाते थेl'
महिला के अनुसार गणेश आचार्य ने उनसे कहा था कि अगर उन्हें सफलता चाहिए तो उन्हें उनके साथ संबंध बनाने होंगे, जब उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया, तब 6 महीने बाद इंडियन फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन ने उनकी मेंबरशिप रद्द कर दीl महिला ने आगे कहा, 'जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तब 2020 में गणेश आचार्य ने उन्हें अपमानित किया और उनके असिस्टेंट पर हमला किया।'