Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
Entertainment

कितने करोड़ में बेचा अक्षय कुमार ने अपना अंधेरी स्थित अपार्टमेंट

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं। बीते कुछ वक्त में कुछ सेलेब्स के अपार्टमेंट खरीदने और बेचने की खबरें सामने आई हैं और ऐसे में अब अक्षय का भी नाम लिस्ट में शुमार हो गया है। अक्षय कुमार ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इ
Share:
कितने करोड़ में बेचा अक्षय कुमार ने अपना अंधेरी स्थित अपार्टमेंट
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं। बीते कुछ वक्त में कुछ सेलेब्स के अपार्टमेंट खरीदने और बेचने की खबरें सामने आई हैं और ऐसे में अब अक्षय का भी नाम लिस्ट में शुमार हो गया है। अक्षय कुमार ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित उनकी एक प्रॉपर्टी (Andheri West property) को बेच दिया है। अक्षय से ये अपार्टमेंट अरमान (Armaan Malik) और अमान मलिक (Amaal Malik) के पिता डब्बू मलिक (Daboo Malik) ने खरीदी है। इस रिपोर्ट में आपको प्रॉपर्टी के बारे में बताते हैं।
अक्षय कुमार ने अंधेरी वेस्ट में स्थित उनके एक अपार्टमेंट को बेच दिया है। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार ने ये अपार्टमेंट 4.12 करोड़ रुपये का खरीदा था, जबकि अब उन्होंने इसे 6 करोड़ रुपये में डब्बू को बेचा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिकअक्षय कुमार और डब्बू मलिक के बीच यह डील 12 अगस्त, 2022 को को हुई थी। बता दें कि की यह प्रॉपर्टी अंधेरी वेस्ट के ट्रांसकॉन ट्रायम्फ के टॉवर 1, A-2104 में स्थित है।
अक्षय कुमार ने जो अपार्टमेंट बेचा है वो 1,281 स्क्वायर फीट के कारपेट एरिया और 59 स्क्वायर फीट के बालकनी एरिया में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार के पास अंधेरी वेस्ट के अलावा बोरीवली, मुलुंद, और जुहू में भी कुछ प्रॉपर्टी है। बता दें कि डब्बू मलिक, मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अन्नू मलिक के भाई हैं और अक्षय ने इस प्रॉपर्टी को बेचने में करीब 2 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया है।

ये अलग बात है कि अक्षय कुमार की आखिरी थिएटर रिलीज 3 फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन उनके खाते में अब भी कई ऐसी फिल्में शुमार हैं, जिनका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म ओ माय गॉड 2, गोरखा, बड़े मियां छोटे मियां, जॉली एलएलबी 3, सेल्फी, कैप्सूल गिल और राम सेतु के लिए दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। ये सभी फिल्में करीब करीब 2022-23 में रिलीज हो जाएंगी, जिन में उनके साथ अलग अलग सितारे नजर आएंगे। वहीं, अक्षय कुमार फिल्म 'द एंड' से डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं।